Explore

Search

May 7, 2026 11:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

घर के सामने खड़े बोलेरो वाहन की हुई चोरी

अंबिकापुर. लखनपुर नगर में घर के सामने खड़े बोलेरो वाहन को अज्ञात चोरों ने किया पार जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 9 में घर के सामने खड़े बोलेरो वाहन को 8 मार्च दिन शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। बोलेरो वाहन चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है. प्रार्थी शिव भरोस पिता रामचरण वार्ड क्रमांक 09 नगर पंचायत लखनपुर निवासी ने लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया की वह अपने घर के सामने बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 B 3979 को खड़ा किया हुआ था. शनिवार की सुबह उठ कर देखा तो बोलेरो वाहन उक्त स्थान पर खड़ा नहीं था. अज्ञात चोरों के द्वारा बोलेरो वाहन को चोरी कर लिया गया है. लखनपुर पुलिस धारा 303(2)BNS का अपराध दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर