Explore

Search

March 14, 2026 3:34 pm

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस प्रत्याशी सहित तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन लिया वापस

अंबिकापुर. कांग्रेस प्रत्याशी सहित तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन लिया वापस।

नगरीय निकाय चुनाव 2025 हेतु लखनपुर नगर पंचायत चुनाव के नामांकन वापसी के अंतिम दिन 31 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार की दोपहर 3 बजे तक कांग्रेस प्रत्याशी सहित तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 में पार्षद पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता साहू, निर्दलीय प्रत्याशी विवेक यादव ने अपना नामांकन वापस लिया तो वहीं वार्ड क्रमांक 4 में निर्दलीय प्रत्याशी शैलेंद्र साहू वार्ड क्रमांक 7 में निर्दलीय प्रत्याशी आसमा बेगम ने अपना नामांकन वापस लिया है। लखनपुर नगर पंचायत चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद हेतु त्रिकोण मुकाबला देखने को मिलेगा जहां भाजपा से अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सावित्री साहू, कांग्रेस से सीखा जायसवाल और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता की बहू श्रीमती अनिशा गुप्ता इस बार चुनावी मैदान में है। तथा लखनपुर नगर पंचायत के 15 वार्डों में 32 प्रत्याशीयो इस बार चुनावी मैदान में है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर