Explore

Search

May 7, 2026 7:40 am

लेटेस्ट न्यूज़

ब्रेकिंग : भाभी की हत्या कर देवर हुआ फरार मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और पुलिस टीम

अंबिकापुर. कुन्नी तेंदू घाट में भाभी की हत्या कर देवर हुआ फरार मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच में जुटी।

लखनपुर थाना क्षेत्र की कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कुन्नी तेंदू घाट में घर के परछी में खून से लतपथ महिला के लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही कुन्नी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। 13 जनवरी दिन सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुन्नी तेंदूघाट निवासी मृतिका मान कुवर पति देव चंद दास उम्र लगभग 42 वर्ष को उसका पति छोड़कर अलग रह रहा था। 6 माह पूर्व मृतिका मान कुंवर का देवर उसे भगाकर ले गया जिसके बाद से दोनों साथ रहने लगे। आए दिन दोनों के बीच शराब को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था 12 जनवरी दिन रविवार की रात भी शराब पीने को लेकर घर से 200 मीटर दूर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।जिसके बाद मृतिका मान कुमार पति देवचंद को उसका देवर से विष्णु दास उसे मारते हुए घर में लेकर आया और पत्थर से सर और चेहरे में प्राण घातक हमला कर दिया जिससे अत्यधिक खून बहने और गंभीर चोट के कारण महिला की मौत हो गई। सोमवार की सुबह लगभग 7:30 बजे मृतिका का देवर सिया दास घर पहुंचा तो देखा कि उसकी भाभी खून से लटपथ मृत हालत में पड़ी हुई है। और चेहरे और सर में गंभीर चोट के निशान है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई । सूचना उपरांत कुन्नी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा की आरोपी देवर विष्णु दास रात से ही फरार है। पुलिस आरोपी के खोजबीन में जुटी है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर