अंबिकापुर. शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा ने विवेकानंद प्रतिमा पर सत्याग्रह कर अपना आक्रोश जताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरुद्ध चीनी चोर गद्दी छोड़ के नारों के साथ रैली निकाल सत्याग्रह किया। हाल के दिनों में शक्कर की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। कीमतें 40 ₹ से बढ़कर 78 ₹ तक पहुंच गई हैं। कांग्रेस का मानना है कि समय पूर्व पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को 20 प्रतिशत बढ़ाने, पर्याप्त स्टॉक नहीं होने के बावजूद सरकार द्वारा अपने पूंजीपति मित्रों को शक्कर निर्यात की अनुमति देना, साथ ही गन्ना किसानों को शक्कर मिल मालिकों के द्वारा भुगतान नहीं करने से देश मे शक्कर का उत्पादन और भंडारण प्रभावित हुआ है। देश मे शक्कर की खपत 28 लाख मीट्रिक टन है। भंडारण की कमजोर मात्रा के बावजूद मोदी सरकार की उपरोक्त अदूरदर्शिता पूर्ण नीतियों के कारण आज यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि शक्कर आयात पर मोदी सरकार का हाल का फैसला ऐसा है कि प्यास लगने पर कुआँ खोदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ब्राजील से जो कच्चा शक्कर मंगवा रही है उसे आने में 45 दिन लगेंगे। उसके बाद उसे खाने योग्य बना बाजार में लाने में पूरा त्यौहार का सीजन बीत जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार तत्काल अधिसूचना निकाल शक्कर का अधिकतम खुदरा मूल्य 40₹ तय करे और इसका उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं पर दंड का प्रावधान करे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि इस देश मे अर्थव्यवस्था की बागडोर उस महिला के हाथ मे है जो प्याज महंगा होने पर उसके जवाब में यह कहती है कि मैं तो प्याज खाती ही नहीं। ऐसे वित्तमंत्री से देश की जनता महंगाई पर राहत की उम्मीद नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि अब आम जनता की जवाबदेही है कि वो मोदी सरकार को उसका झोला उठवा कर वापस भेजे और महंगाई से मुक्ति पाये। आज के इस सत्याग्रह के दौरान जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चा संगठन के प्रभारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
रसूलपुर हत्याकांड में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, दामाद ने रची थी ससुर की हत्या की साजिश
September 19, 2026
8:20 pm
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm



