बलरामपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मंगलवार को बलरामपुर पहुंची, जहां सर्किट हाउस में करीब 7 घंटे तक चेतन बोरघारिया से पूछताछ की गई। लंबी पूछताछ के बाद ED की टीम दो वाहनों से बलरामपुर से रवाना हो गई। पूछताछ के दौरान सर्किट हाउस और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
जानकारी के अनुसार, ED की टीम दो गाड़ियों में बलरामपुर पहुंची थी। टीम ने सर्किट हाउस में चेतन बोरघारिया से कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद ED के अधिकारी वहां से रवाना हो गए, जबकि चेतन बोरघारिया को रेस्ट हाउस में छोड़ दिया गया।
चेतन बोरघारिया का नाम प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है। वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD रह चुके हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद उनकी पदस्थापना बलरामपुर में की गई थी।
ED की टीम के बलरामपुर पहुंचने और सर्किट हाउस में लंबी पूछताछ की खबर सामने आने के बाद पूरे जिले में दिनभर चर्चाओं और हलचल का माहौल बना रहा। सर्किट हाउस के आसपास भी लोगों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की नजरें बनी रहीं।
हालांकि, ED की ओर से अब तक यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है कि चेतन बोरघारिया से किन मामलों या किन बिंदुओं को लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान क्या जानकारी सामने आई और ED की आगे की कार्रवाई क्या होगी, इसे लेकर भी फिलहाल आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
फिलहाल 7 घंटे की पूछताछ के बाद ED टीम के बलरामपुर से रवाना होने के साथ ही मामले को लेकर अटकलों का दौर जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm
लखनपुर में बेखौफ बकरा चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा
September 9, 2026
10:45 pm
7 घंटे की पूछताछ के बाद बलरामपुर से रवाना हुई ED की टीम, पूर्व CM के OSD रहे चेतन बोरघारिया से हुई लंबी पूछताछ



