Explore

Search

September 21, 2026 12:39 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को, शिक्षा, खेल और समाजसेवा की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

अंबिकापुर. दुनिया को अमन, चैन, शांति,बंधुत्व, महिला अधिकार, सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले पैगंबर मोहम्मद साहब (स.अ.व.) का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी इस वर्ष भी परंपरागत एवं गरिमामय ढंग से आगामी 26 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। सीरतुन्नबी कमेटी अंबिकापुर के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षा, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

सरगुजा जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले प्रथम तीन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में सफलता हासिल करने वाले जिले के होनहार युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: सरगुजा जिले की किसी प्रबुद्ध हस्ती को समाज में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा।

इस अवसर पर समाज सेवा के माध्यम से आमजन की मदद करने वाले समाजसेवियों, सामाजिक संस्थाओं, मदरसा के बच्चों, प्रतिभावान युवा अधिवक्ताओं एवं चिकित्सकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल प्रस्तुत करते हुए समाज के सभी धर्म गुरुओं को उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया गया है जो पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे।

ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ कला केंद्र मैदान में पहुंचेगा ।यहां पर सारे कार्यक्रम संपन्न होंगे।

इस अवसर पर पूरे शहर को शानदार आकर्षक ढंग से सजाया संवारा जा रहा है। अपने मोहल्ले की सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाले कार्यकर्ताओं को भी कोई पुरस्कृत किया जाएगा तथा पिछले साल के कार्यक्रम को कामयाब बनाने वाले पूर्व अध्यक्ष जमाल खान मोनू तथा कार्यकारी अध्यक्ष मजुल खान व सद्दाम खान को भी सम्मानित किया जायेगा।

अंबिकापुर शहर के तेरह एदारा कमेटी के लोग और शहर के तमाम मुस्लिम समाज के प्रमुखजन ने स्थानीय जाकिर हुसैन हाल में एक बैठक करके सीरतुन्नबी कमेटी के नए पदाधिकारियो का चयन किया गया। सीरतुनबी कमेटी अंबिकापुर के नव नियुक्त अध्यक्ष मेराज गुड्डू और कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद नियाजउद्दीन खान निक्की के नेतृत्व में पूरे मुस्लिम समाज के लोग कार्यक्रम को कामयाब करने में सक्रिय हैं। इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमेटी के अध्यक्ष मेराज गुड्डू कार्यकारी अध्यक्ष नियाजउद्दीन खान निक्की,सचिव फैज़ान अहमद,अशफाक अली, बाबर इदरीशी, शादाब रिजवी,जमाल खान मोनू, मोइनुद्दीन अंसारी आदि उप स्थित थे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर