बिलासपुर – सकरी स्थित हाँफा के प्रसिद्ध और जाग्रत आध्यात्मिक केंद्र हाँफा में स्थित देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की महिमा निराली है ऐसी अटूट मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान नृसिंहनाथ के दरबार में हाजिरी लगाता है, उसके जीवन के सारे कष्ट और संकट स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं प्राचीन काल से ही हाँफा का यह पवित्र स्थल आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का मुख्य केंद्र रहा है प्रतिदिन दूर-दराज से पहुँचने वाले भक्त भगवान सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज नृसिंह नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चे भाव से की गई यहाँ की पूजा कभी निष्फल नहीं होती मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने भगवान नृसिंहनाथ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सिद्ध पीठ की ऊर्जा अत्यंत तीव्र और दिव्य है उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु यहाँ आकर नियमानुसार पूजा-अर्चना और बघर्रा पाठ महाराज की आराधना करता है, उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है आचार्य जी के अनुसार भगवान नृसिंहनाथ अपने भक्तों की रक्षा ठीक उसी तरह करते हैं जैसे उन्होंने आदि काल में भक्त प्रह्लाद की थी भगवान नृसिंहनाथ के स्मरण मात्र से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है सच्चे मन से पूजा करने वाले प्रत्येक भक्त की हर जायज़ मुराद पूरी होती है जीवन में आने वाले शत्रुओं, बाधाओं और भय का नाश होता है मंदिर परिसर में प्रत्येक गुरुवार को मानसभक्तों द्वारा श्री रामचरितमानस का पाठ एवं गायन का आयोजन होता है एवं विशेष पूजन, हवन और महाआरती के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ कमाते हैं आचार्य धनेश उपाध्याय जी के सानिध्य में होने वाले इन अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का माहौल बना रहता है इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित रामकुमार उपाध्याय, पंडित रमेश अवस्थी, पंडित डॉ महेंद्र दुबे, पंडित संजय तिवारी, पंडित किरण दुबे, सुश्री सोनल उपाध्याय, पंडित क्रियांश उपाध्याय,सुश्री हेमाक्षी उपाध्याय,भेदी कैवर्त, पंडित रमेश उपाध्याय ,रामलाल कश्यप, अवधेश गुप्ता, पंडित राजेंद्र तिवारी, पंडित केजू राम शर्मा,माधव श्रीवास,कौशल प्रसाद कोरी , सुखाऊ राम कैवर्त, ज्ञानेश कैवर्त, सहित समस्त भक्त उपस्थित रहे
लेटेस्ट न्यूज़
रसूलपुर हत्याकांड में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, दामाद ने रची थी ससुर की हत्या की साजिश
September 19, 2026
8:20 pm
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm



