Explore

Search

September 4, 2026 7:10 pm

लेटेस्ट न्यूज़

आठ वर्षों से सावन में गूंज रही रामायण की चौपाइयां

हरदीबाजार: गायत्री प्रज्ञा मंडल मुरली के ऊपरपारा में सावन मास के दौरान पिछले आठ वर्षों से प्रतिदिन शाम रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। रामायण की चौपाइयों और भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो रहा है। धार्मिक आयोजन में गांव के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर रामायण पाठ का श्रवण कर रहे हैं।सावन के पूरे महीने चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन शाम श्रद्धालु एकत्रित होते हैं और भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं मर्यादा का श्रवण करते हैं। रामायण पाठ के दौरान भक्ति गीतों की प्रस्तुति भी होती है, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय बना रहता है। महिलाओं, पुरुषों के साथ बच्चे भी उत्साहपूर्वक आयोजन में शामिल हो रहे हैं।पूर्व सरपंच मुरली दशरथ सिंह कंवर ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से चली आ रही यह धार्मिक परंपरा क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बन गई है। आयोजन से ग्रामीणों में धार्मिक भावना के साथ आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

रामायण पाठ में पूर्व सरपंच मुरली राजमति दशरथ सिंह कंवर, च्ववन प्रसाद यादव, विदेशी कंवर, रामशरण कंवर, पादुम सिंह कंवर, सरवर यादव, बैशाखू विश्वकर्मा, बोधराम यादव, रामेश्वर यादव, शिवसिंह, बसंती बाई कंवर, बुधवारा बाई कंवर सहित गायत्री प्रज्ञा मंडल मुरली के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर