सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। 360 महायात्रा 2026 के कांवरियों की टोली ने अपनी धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन करीब 60 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर सोनभद्र जिले में प्रवेश किया। जिले में प्रवेश करते ही जगह-जगह शिवभक्तों ने पुष्पवर्षा, जयकारों और भक्ति गीतों के साथ कांवरियों का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया। पूरे यात्रा मार्ग पर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से माहौल शिवमय नजर आया।
यात्रा के दौरान भजन मंडली की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कांवरियों में नई ऊर्जा का संचार किया। लंबे सफर के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
वहीं लोहरा नहर के पूर्व प्रधान कमलेश कुशवाहा ने कांवरियों के लिए भोजन एवं रात्रि विश्राम की विशेष व्यवस्था की। सोनभद्र के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भी यात्रा स्थल पर पहुंचकर कांवरियों से मुलाकात की और उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि 360 महायात्रा 2026 की यह टोली काशी के पवित्र अस्सी घाट से गंगाजल लेकर पदयात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ स्थित चोरकी पानी स्वयंभू शिवलिंग धाम की ओर बढ़ रही है। कांवरियों का लक्ष्य 24 अगस्त को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक कर इस पावन यात्रा का समापन करना है।
लगातार लंबी दूरी तय कर रही कांवरियों की टोली के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह और स्थानीय लोगों का स्वागत इस महायात्रा को विशेष बना रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़
रसूलपुर हत्याकांड में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, दामाद ने रची थी ससुर की हत्या की साजिश
September 19, 2026
8:20 pm
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm



