सरगुजा/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में भवन की जर्जर हालत अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे NBSU (नवजात शिशु देखभाल इकाई) के कमरे की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय फॉल सीलिंग गिरी, उस वक्त कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार, रविवार के दिन आपातकालीन डयूटी के लिए चिकित्सक के सुबह ड्यूटी पर पहुंचने के बाद करीब 9:30 बजे NBSU के कमरे की फॉल सीलिंग गिरने की घटना सामने आई। घटना की जानकारी तत्काल बीएमओ (खंड चिकित्सा अधिकारी) को दे दी गई है।बताया जा रहा है कि NBSU के इस कमरे का उपयोग डॉक्टरों की आपातकालीन ड्यूटी के दौरान रुकने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में किया जा रहा था। ऐसे में भवन की जर्जर हालत तथा सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।गौरतलब है कि प्रसव कक्ष भी पहले ही टूट चुका है, जिसके बाद अब NBSU की फॉल सीलिंग गिरने से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बन गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर भवन की समय रहते मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और जर्जर हिस्सों की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm
लखनपुर में बेखौफ बकरा चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा
September 9, 2026
10:45 pm



