Explore

Search

August 8, 2026 10:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरगुजा में प्रशासनिक फेरबदल: आर.एस. सेंगर को रामानुजनगर की जिम्मेदारी, कुबेर सिंह उरेती बने CEO अंबिकापुर के प्रभारी

अंबिकापुर। सरगुजा जिला पंचायत में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। कलेक्टर, जिला पंचायत सरगुजा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत अंबिकापुर के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एस. सेंगर को अब जनपद पंचायत रामानुजनगर, जिला सूरजपुर के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक आर.एस. सेंगर को 7 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न में जनपद पंचायत अंबिकापुर के प्रभारी CEO के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें नवीन पदस्थापना जनपद पंचायत रामानुजनगर, जिला सूरजपुर के लिए कार्यभार संभालना होगा।
वहीं, आर.एस. सेंगर के स्थान पर जिला पंचायत सरगुजा के सहायक परियोजना अधिकारी कुबेर सिंह उरेती को आगामी आदेश तक जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का समस्त प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आदेश की प्रतिलिपि शासन के संबंधित विभागों, जिला पंचायत सूरजपुर, परियोजना प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों को सूचना एवं पालन के लिए भेजी गई है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर