अंबिकापुर. परीक्षा लीक पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा, युवा कांग्रेस और NSUI ने संयुक्त रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश में इस घटना के विरोध में पुतला दहन किया गया। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के आने के बाद इस देश मे नीट सहित 152 परीक्षा के पेपर लीक हो चुके हैं। नीट परीक्षा लीक जे बाद 21 छात्रों ने हताशा में आत्महत्या कर लिया है। इसको लेकर देश मे भारी असंतोष है। सरकार ने इस असंतोष के प्रति न केवल असंवेदनशील रवैया अपनाया हुआ है, साथ ही इस मामले में विफल रहे शिक्षा मंत्री से भी इस्तीफा लेना उचित नहीं समझा। बजाय कार्यवाही करने के सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है। इसके विरोध में आज घड़ी चौक पर भारी बारिश के बीच प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के महामंत्री और युवा कांग्रेस एवं NSUI के प्रभारी आलोक सिंह ने प्रधानमंत्री को डरपोक करार देते हुए कहा कि अपनी मांग को लेकर संसद आ रहे छात्रों को सुनने के बजाय प्रधानमंत्री भाग खड़े हुए। उन्होंने यह भी कहा कि संघ के गुंडों ने पुलिस के साथ मिलाकर छात्रों को पीटा और उन्हें लहूलुहान किया। इस घटना पर उन्होंने शिक्षा मंत्री के साथ ही साथ गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, शफी अहमद, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, इंदरजीत सिंह धंजल, संजीव मंदिलवार, मैदान जायसवाल, असफाक अलि, संजय सिंह, जीवन यादव, आलोक सिंह, अमित कुमार सिंह रिंकु, सोहन जयसवाल,अविनाश कुमार, शुभम जयसवाल, प्रतिपाल सिंह लक्की, मोन्टी, तीरथ चौधरी, परवेज आलम गांधी, लखन मारावी, अतुल यादव आलेख ठाकुर अनमोल राधे अग्रवाल अंकित जायसवाल राहुल सोनी अभिषेक सोनी लोलर सिंह आयुष अंकित प्रिंस कुजूर प्रियंका प्रतिमा प्रिया दास टोनी, विकास दुबे आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट न्यूज़
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm
लखनपुर में बेखौफ बकरा चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा
September 9, 2026
10:45 pm



