सूरजपुर/सरगुजा. अंबिकापुर से सूरजपुर की ओर जा रही नीलम ट्रेवल्स की बस में भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने सिलफिली बस स्टैंड के पास बस को बीच सड़क पर रोककर पकड़ा। बस में पैसेंजरों की जगह गांजे के गट्ठर भरकर सप्लाई की जा रही थी।
घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में करीब 20 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। गांजे को कपड़ों में बड़े-बड़े गट्ठर बनाकर बस के अंदर रखा गया था। बस पूरी तरह से गांजे से भरी हुई थी।
जिस समय बस सिलफिली बस स्टैंड पहुंची, तब स्थानीय लोगों को शक हुआ। उन्होंने बस को रुकवाकर चेक किया तो अंदर गांजे के भरे गट्ठर देखे। गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी बस में सवार महिला और पुरुष मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह बस नियमित रूप से अंबिकापुर-सूरजपुर रूट पर चलती है और आरोपी लंबे समय से इस रूट पर गांजे की सप्लाई कर रहे थे।
पुलिस अब फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बस ड्राइवर और कंडक्टर से भी पूछताछ की जा रही है।
यह घटना सूरजपुर जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी की बढ़ती घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़
हाथी के हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, खाट के सहारे जंगल से निकाला गया
September 2, 2026
8:40 pm
दर्रीपारा मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
August 30, 2026
9:01 pm
NH-130 के किनारे नाली में मिला 4.76 किलो गांजा पुलिस जप्त कर कारवाई में जुटी
August 28, 2026
9:22 pm
14 वर्षीय नाबालिग की मौत पर उठे गंभीर सवाल
August 24, 2026
9:05 pm



