Explore

Search

June 11, 2026 10:11 am

लेटेस्ट न्यूज़

टीएस सिंह देव का अल्टीमेटम – शाम तक मांग नहीं मानी तो शुरू करेंगे भूख हड़ताल

सरगुजा. विश्रामपुर थाना के सामने चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन ने तीखा रूप ले लिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने साफ चेतावनी दी है कि यदि शाम 6 बजे तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आज मंगलवार है और सूर्यास्त तक उनका नियमित उपवास रहता है। यदि सूर्यास्त तक भी पुलिस प्रशासन अड़ियल रवैया नहीं छोड़ता तो वह पूर्ण भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।
ज्ञात हो कि सूरजपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान हुए विवाद में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले को निरस्त करने की मांग को लेकर 25 मई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित अन्य पदाधिकारी विश्रामपुर थाने पहुंचे थे। पुलिस द्वारा मांग अनसुनी किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
कांग्रेस का आरोप है कि नरेंद्र जैन के घर पर हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ बार-बार शिकायत के बावजूद अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।
रात 2:30 बजे तक टीएस सिंह देव स्वयं धरना स्थल पर डटे रहे। सुबह 11 बजे से वे फिर से विश्रामपुर थाने के सामने धरने पर बैठे हुए हैं।
प्रशासन यदि अपनी सख्ती नहीं छोड़ता तो आज शाम 6 बजे से पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित अन्य नेता भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर