Explore

Search

June 11, 2026 10:06 am

लेटेस्ट न्यूज़

ब्लॉक कांग्रेस की प्रथम संयुक्त बैठक सम्पन्न,संगठन को मजबूत करने पदाधिकारियों को दिए गए मार्गदर्शन

अंबिकापुर. लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मण्डल कमेटी, पोलिंग बूथ कमेटी एवं वार्ड पंचायत कमेटी की प्रथम संयुक्त बैठक जूनाडीह स्थित एसपीजे मल्टीप्लेक्स में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक शामिल हुए। अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।बैठक में ब्लॉक कांग्रेस, मण्डल, बूथ एवं वार्ड पंचायत कमेटियों के सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। अपने उद्बोधन मे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन विस्तार, जनसंपर्क एवं आम जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक कांग्रेसी नेता विक्रमादित्य सिंहदेव प्रदेश सचिव रणविजय सिंह देव कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता ने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि मण्डल, बूथ एवं वार्ड समितियां कांग्रेस पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और इन्हीं के माध्यम से पार्टी की विचारधारा आम जनता तक पहुंचती है।बैठक के दौरान संगठन को गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। तत्पश्चात पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के हाथों कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारीयो को सर्टिफिकेट का वितरण किया गया

इस बैठक में, वीरेन्द्र सिंह देव, हर्ष सिंह देव, गप्पू खान, सराफत अली, मण्डल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपण यादव, मुकेश सिंह, विनोद सिंह, भूखल राम, देवनारायण सिंह, दिनेश तायल, जमील खान, जिला सचिव इरशाद खान सहित ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी सतेंद्र राय, मुन्ना यादव,अशफाक खान,मोजीब खान, रामसूजन द्विवेदी, अजर राम चौधरी, भानु राजवाड़े, मकसूद खान नंदलाल राजवाड़े लक्ष्मी सिंह, यशोमती पैकरा जिला पंचयात सदस्य मोनिका पैकरा एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर