Explore

Search

September 19, 2026 11:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान 

रिपोर्टर,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर

राजपुर – नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर के द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद विशवास  गुप्ता का सोनार समाज भवन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर वार्ड पार्षद का फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा वार्ड पार्षद विशवास गुप्ता का निर्दलीय पार्षद के रूप में दूसरा कार्यकाल हैं प्रथम कार्य काल में उन्होंने समाज को सामाजिक रूप से फर्नीचर का सहयोग प्रदान किया था वहीं दूसरे कार्यकाल में समाज भवन में सीसी टीव्ही कैमरा एवं वातानुकूलित मशीन उपलब्ध कराई जा रही हैं साथ वार्ड पार्षद के द्वारा समाज के साथ साथ व्यक्तिगत रूप से भी समाज के नागरिकों को समय समय पर मदद का भाव रखते हुए सहयोग प्रदान किया जाता रहा हैं हम सभी समाज के नागरिक वार्ड पार्षद विशवास गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए वहीं वार्ड पार्षद के सम्मान कार्यक्रम के दौरान समाज के रामाशीष सोनी अनिल सोनी संतोष सोनी बंधु सोनी ब्रिज मोहन सोनी लल्लू सोनी अमन सोनी शंकर सोनी संजीत सोनी शिव सोनी रामावतार सोनी गोपाल सोनी लव कुश सोनी सुरेंद्र सोनी सुनील सोनी संतोष बिहारी आकाश सोनी श्यामलाल सोनी रघुनाथ सोनी सहित दर्जनों समाज के नागरिक उपस्थित थे वहीं सम्मान कार्यक्रम में पधारे वार्ड पार्षद विशवास गुप्ता ने कहा कि आप सभी ने जो स्नेह मुझे पर बनाया हैं वो हमेशा बरकरार रखें और मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि में आप सभी के उम्मीदों पर खरा उतर सकूं!

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर