Explore

Search

April 4, 2026 2:29 am

लेटेस्ट न्यूज़

धरती पूजा सरहुल खद्ददी परब प्राकृति के प्रति आदिवासी उरांव समाज के प्रेम और सम्मान का प्रतीक,,,, जागरूकता

रिपोर्टर,,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,,, बलरामपुर 

कुसमी,,, नगर पावन धरती पर राजी मूली पड़हा उरांव समाज द्वारा अप्रैल माह में सरहुल पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और राजी पड़हा सरना स्थल में धरती पूजा सरहुल( खद्ददी )परब परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में हजारों की संख्या मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए। बाजे-गाजे और मांडर की थाप पर नाचते-गाते हुए श्रद्धालुओं ने उत्सव को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक उद्देश्वरी पैकरा उपस्थित रहीं। वहीं पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज,कुसमी जनपद अध्यक्ष बसंती भगत,मंडल अध्यक्ष शशि टोपो,देवसाय,इंदर निकुंज,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा,मांडर की थाप पर विधायक पैकरा स्वयं भी नृत्य करते नजर आईं, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम के समापन के बाद आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने अपने मूल निवासी व 2027 में जनगणना में आदिवासी धर्म कालम 7 नंबर पर लागू करने के लिए व अधिकारों और सुरक्षा को लेकर एसडीएम कुसमी के द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। उरांव समाज के लोगों ने अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

सरहुल पर्व के इस आयोजन ने कुसमी में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली,इस कार्यक्रम में अहम भूमिका मूली पड़हा बढ़ा उरांव समाज के लक्ष्मी देवान अध्यक्ष मंगलसाय(बेल)कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राम चंद्र निकुंज,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन भगत,BDC देवधन भगत,सरपंच संग अध्यक्ष संतोष इंजीनियर,बालेश्वर राम,उत्पल, पवनसाय सोनवानी,विनोद राम,दीपक बुनकर माइक संचालक धीरजन उरांव,के साथ सभी समाज प्रमुख व युवा साथी का अहम भूमिका रहा।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर