Explore

Search

April 1, 2026 2:14 am

लेटेस्ट न्यूज़

रजिस्टर कार्यालय में स्टांप वेंडरों का फूटा गुस्सा, रजिस्ट्रार पर ₹3000 से ₹5000 तक रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप

अम्बिकापुर– महावीर जयंती की छुट्टी के दिन भी रजिस्टर कार्यालय खुला रहा और स्टांप वेंडरों ने रजिस्ट्रार के व्यवहार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वेंडरों ने रजिस्ट्रार पर स्टांप वेंडरों के रिन्यूअल और स्टांप पर साइन करने के एवज में ₹3000 से ₹5000 तक रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया। नाराज वेंडरों ने कार्यालय के बाहर हंगामा कर दिया, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना अम्बिकापुर के रजिस्टर कार्यालय में हुई। आज महावीर जयंती की सार्वजनिक छुट्टी थी, लेकिन कार्यालय में रजिस्ट्री का काम जारी रहा। स्टांप वेंडरों ने बताया कि रजिस्ट्रार ने उन्हें रिन्यूअल कराने और स्टांप पर हस्ताक्षर करने के लिए पैसे मांगे। जब वेंडरों ने यह राशि देने से इनकार कर दिया तो रजिस्ट्रार नाराज हो गए।
वेंडरों ने आरोप लगाया, “रजिस्ट्रार स्टांप वेंडरों के रिन्यूअल और स्टांप पर साइन करने के लिए ₹3000 से ₹5000 तक की रिश्वत मांग रहे थे। हमने जब पैसे देने से मना कर दिया तो उन्होंने काम करने से इनकार कर दिया।” नाराज वेंडरों ने कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया और रजिस्ट्रार के व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार पूरी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाता है।
स्टांप वेंडरों ने कहा कि महावीर जयंती जैसी छुट्टी के दिन भी कार्यालय खोलकर रजिस्ट्री जारी रखना और उसमें रिश्वतखोरी का खेल चलाना सरासर गलत है। उन्होंने सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घटना आम जनता और वेंडरों दोनों के साथ अन्याय है।
इस पूरे प्रकरण ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वेंडरों ने ऊपरी अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। अभी तक रजिस्ट्रार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर