Explore

Search

April 30, 2026 9:35 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मैनपाट में हाथियों का दल बढ़ा, रिहायसी क्षेत्र में बढ़ी चिंता

मैनपाट, मैनपाट वन परिक्षेत्र के रिहायसी इलाकों में हाथियों की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल फैल गया है।

पहले क्षेत्र में मात्र 3 हाथियों का छोटा दल देखा गया था, लेकिन आज दिन में अचानक 11 और हाथी शामिल हो गए। इसके साथ ही कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है। हाथियों का यह बड़ा दल अब गांवों के बेहद नजदीक पहुंच गया है, जिससे लोगों में जान-माल के नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की आवाजाही अब घरों के आसपास तक हो रही है। रात में उनकी चिंघाड़ और ट्रांपेट की आवाज सुनकर लोग डर रहे हैं। खेतों और घरों के आसपास हाथियों के घूमने से फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ ही किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हाथियों के दल को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए और गांवों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

वन विभाग के अधिकारी भी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर हल्के उपायों जैसे पटाखे, लाइट और ड्रोन की मदद से हाथियों को जंगल की ओर मोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर निगरानी रख रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सावधानी अवश्य बरतें।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर