अंबिकापुर. आज भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा की नवीन जिला कार्यकारिणी एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। यह घोषणा भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह शोलू द्वारा की गई।
घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी एवं अन्य विभिन्न दायित्वों पर युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों की सूची भी जारी की गई।
नवीन पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश चक्रधारी, शुभम् अम्बष्ट (रिशु), अभिषेक सिंह (पिंटी), रवजोत (रमन), शुभम भदौरिया एवं आशुतोष गर्ग को नियुक्त किया गया है। वहीं अनिश सिंह एवं अविनाश मंडल को महामंत्री बनाया गया है।
मंत्री पद पर अनुराग शुक्ला, राहुल अग्रवाल, रितेश यादव (मोन्टी), ओमकारेश्वर सिंह, कौशलेंद्र गुप्ता (इल्लू) एवं सौरभ मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य महत्वपूर्ण पदों में कोषाध्यक्ष प्रीतेश दुबे, सह कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह एवं आदित्य गौतम, मीडिया प्रभारी अभिषेक माथुर, सह मीडिया प्रभारी आदित्य पाण्डेय एवं शैलेन्द्र चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी किशन केशरी, सह सोशल मीडिया प्रभारी अमन सोनी एवं अमित मंडल, कार्यालय मंत्री अतिश पाण्डेय, सह कार्यालय मंत्री प्रिंस तिवारी, आईटी प्रमुख शशांक तिवारी, सह आईटी प्रमुख अंकित जायसवाल एवं शौर्य प्रताप सिंह तथा प्रशिक्षण प्रमुख मनीष सिंह (बिट्टू) को नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही भाजपा के सभी मंडलों में भी युवा मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की गई, इसमें महामाया के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुधांशु चौबे, समलाया आयुष दुबे, अम्बिकापुर ग्रामीण विशाल सिंह, लखनपुर अमित अग्रवाल, रामगढ़ रमेश यादव, देवगढ़ नार सिंह, परसा रोहन मंडल, दरिमा लालू यादव, लुंड्रा अभिषेक पावले, धौरपुर धर्मेंद्र गुप्ता, कुन्नी निखिल मरावी, सीतापुर किशन उपाध्याय, बतौली पारसनाथ यादव, राजपुर संजय बेहेरा, मैनपाट धनंजय सिंह तथा निरेंद्र कुमार सारथी को नवानगर मंडल का युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है ।
जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की ताकत है। नई टीम संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा जनसेवा के कार्यों को गति देगी। उन्होंने सभी से पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह शोलू ने कहा कि संगठन में युवाओं को अवसर देना भाजपा की परंपरा रही है। नई कार्यकारिणी ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम है, जो संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त साथियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।





