अंबिकापुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंबिकापुर द्वारा स्टेशन में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम सांसद सरगुजा चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर , भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी के विशेष आतिथ्य संपन्न हुआ ।
सांसद चिंतामणि महाराज ने विधि विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों का मार्ग प्रशस्त किया ।
आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चिंतामणि महाराज ने कहा कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के संपूर्ण विकास को लेकर केंद्रीय रेल मंत्रालय का पूर्ण सहयोग मिल रहा है, स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए हमारी मांग पर केंद्रीय मंत्री अश्वनि वैष्णव ने दो नये प्लेटफ़ार्म , वर्तमान प्लेटफार्म का 80 मीटर अतिरिक्त विस्तार एवं फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की है ।
उन्होंने सरगुजा के जनभावना से जुड़ी अंबिकापुर से बरवाडीह रेलवे लाइन पर कहा कि इस परियोजना के लिए मैं पूर्णरूप से प्रयासरत हूँ । उन्होंने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के विकास एवं विस्तार कार्य की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है ।
इस अवसर पर अनिल सिंह मेजर ने बताया कि भाजपा सांसदों ने सदा से सरगुजा क्षेत्र के विकास की चिंता की है, भाजपा के सांसद लरंग साय, मुरारी लाल सिंह एवं रेणुका सिंह ने अम्बिकापुर रेलवे विस्तार की मांग की, अब सांसद चिंतामणि महाराज क्षेत्र के रेलवे विकास एवं विस्तार के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि सांसद चिंतामणि महाराज अपने क्षेत्र में रेल सेवा , सुविधा , स्टेशनों के विकास व सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार सक्रिय हैं, जिसका सार्थक परिणाम अविभाजित सरगुजा की जनता को मिल रहा है।
कार्यक्रम को मुकेश तिवारी ने भी सम्बोधित किया तथा सहायक मंडल अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने रेलवे स्टेशन में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी ।
कार्यक्रम का संचालन ट्रैफिक अकाउंट इंस्पेक्टर शुभम कुमार ने किया तथा रेलवे कार्यपालन अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने आभार जताया।
इस अवसर पर वैभव सिंह देव, करता राम गुप्ता , मधु चौदाहा, मनीष सिंह, रुपेश दुबे, मनोज गुप्ता , श्वेता गुप्ता , विजय व्यापारी , कमलेश तिवारी, निरंजन रॉय, रवि शंकर जायसवाल, नानमती पैकरा, राजेश्वर तिवारी , जीतेश्वर पाठक , अभिषेक सिंह , नवीन अग्रवाल , अजय तिवारी , मंगल पांडेय, किंजल किशोर पांडेय, विमल मंदीलवार , डीके सिंह , रजनी बिंद, आशा शुक्ला, पूरण राइ, बंठू सिंह, पीयूष त्रिपाठी , सोनू अग्रवाल , सत्यम साईं, पूनम गुप्ता , प्रियंका गुप्ता , अजय सोनी , सोनू मुदलियार, राजेंद्र पैकरा , अवधेश केरकेट्टा, शुभम अग्रवाल सहित रेलवे के अधिकारी कर्मचारी , भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।





