अंबिकापुर. एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर थाना क्षेत्र के अमेरा खदान में पार्किंग के नाम ग्राम पंचायत की जगह सीधे अमेरा खदान पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। जहां दबंगों के द्वारा खुलेआम अमेरा खदान पार्किंग के नाम पर₹100 ट्रकों से वसूली की जा रही है। इससे पूर्व ग्राम पंचायत पीपरखार और ग्राम पुहपुटरा के नाम पर ट्रैकों से ₹100 की वसूली पार्किंग के नाम पर की जा रही थी। पार्किंग के नाम पर ट्रकों से सौ सौ की अवैध वसूली को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया था। इसके बाद वसूलीबाज़ दबंगो के द्वारा अब सीधे तौर पर अमेरा खदान पार्किंग के नाम पर खुलेआम वसूली की जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर SECL महाप्रबंधक के द्वारा सरगुजा रेंज आई जी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित थाना प्रभारी से लिखित शिकायत कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
इस संबंध में SECL विश्रामपुर क्षेत्र महाप्रबंधक डॉक्टर संजय सिंह से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि मामला संज्ञान में आया है कुछ लोगों के द्वारा जबरन अमेरा खदान के नाम पर पैसा वसूली किया जा रहा है जिसे लेकर सरगुजा रेंज आईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी से इसकी लिखित कार्य करते हुए कानूनी कार्रवाई कराये जाने की मांग की गई है। यही नहीं पैसा वसूली को लेकर महिलाओं को आगे किया जा रहा है।





