Explore

Search

March 13, 2026 1:30 am

लेटेस्ट न्यूज़

सहकारी बैंक से पैसा नहीं मिलने पर किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन

अंबिकापुर. सहकारी बैंक से पैसा नहीं मिलने पर किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन थाना का किया घेराव अधिकारियों के समझाइस के बाद मामला हुआ शांत।

प्रदेश सरकार सरकार के द्वारा त्योहारों के मद्देनजर एक मुश्त किसानों के खाते में धान खरीदी बोनस की राशि आंतरिक करने के बाद बैंकों में पैसा निकालने किसने की लंबी कतार लग रही है वहीं बैंक में स्टाफ की कमी और पैसे नहीं होने के कारण किसानों को बैंकों से पैसा नहीं मिल पा रहा है और बिना पैसा निकल ही किसान बैरन लौट रहे हैं जिन्हे उन्हें आने को प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है दरअसल पूरा मामला सरगुजा जिले के लखनपुर जिला सहकारी बैंक शाखा लखनपुर का है जहां अभी तक दो दिनों से बैंक में पैसा नहीं होने से किसानों को 10 ₹10000 राशि दिया जा रहा था जिसमें कुछ किस को पैसा मिल भी नहीं पा रहा था। गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे बैंक में पैसा नहीं होने और ₹10000 पैसा देने की बात से नाराज किसानों ने लखनपुर थाने का घेराव कर दिया और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप बैंक से पैसा दिलाए जाने की मांग की गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार अंकिता पटेल थाना प्रभारी के साथ जिला सहकारी बैंक पहुंचे जहां अधिकारियों को समझाइए इसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। वही इस दौरान वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल छीनकर लखनपुर थाने में बैठाया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं किसानों ने आरोप लगाया है कि किसानो के खाते में पचास हजार से लेकर पांच लाख रुपए जमा है पर ग्रामीण किसान जब जिला सहकारी बैंक में पैसा निकलने आते पर उन्हें बैंक के कर्मचारियों के द्वारा कहा जाता हैं कि आज पैसा में पैसा नहीं है बोल कर 20, 10, 5, और 2 हजार का निकासी फार्म भरवाया जाता है हद तो तब हो जाता है जब किसानों का नंबर आते तक पैसा ही खत्म हो जाता है और किसानों के पासबुक को वापस कर दिया जाता है। पैसा नहीं मिलने की स्थिति में सुबह से शाम तक बैंक के बाहर लाइन लगाकर बैठे किसानों को खाली हाथ वापस घर लौटना पड़ रहा ह। क्षेत्र में कई ऐसे किसान है जिनके घर पर शादी बीमार और कृषि कार्य हेतु पैसा निकालना पैसा निकाले बैंक पहुंचने लेकिन पैसा नहीं मिलने की स्थिति में किसानों को बगैर पैसे के बैरंग ही अपने घर लौटना पड़ता है। और किसानों के द्वारा यह भी बैंक कर्मचारियों के ऊपर आरोप लगाया गया कि जो अंदर घुसकर ₹500 देते हैं उन लोगों को 49000 तक बैंक के कर्मचारियों के द्वारा आहरण करा दिया जाता है।जिसको लेकर के ग्रामीण कई दिनों से परेशान हैं और आज लगभग 1:30 बजे करीब ग्रामीण जिला सहकारी बैंक से रैली के रूप में निकालकर लखनपुर थाने का घेराव कर करते हुए ज्ञापन सोपा गया है कि अगर शासन के द्वारा बैंक के माध्यम से हमें हमारा बचा हुआ धान बोनस का पैसा व्यवस्था नहीं कराई जाती है तो हम दो दिन बाद सड़क पर उतरेंगे और चक्का जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसका जवाबदारी शासन प्रशासन और बैंक के कर्मचारी का होगा। लखनपुर थाने में ज्ञापन सपना के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर