Explore

Search

March 2, 2026 4:21 am

लेटेस्ट न्यूज़

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की शंकरगढ़ कार्यकारिणी गठित

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर

शंकरगढ़। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक साप्ताहिक बाजार स्थल शंकरगढ़ स्थित ग्राम बचवर रिपा केंद्र में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय राजकुमार यादव एवं राजेश कुमार यादव, सरगुजा संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव, बलरामपुर जिला संरक्षक राम बिहारी यादव, बलरामपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामाधार यादव तथा जिलाध्यक्ष व्यास मुनी यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, मांगलिक कार्यक्रमों में सहभागिता, आपसी भेदभाव तथा संगठन की मजबूती जैसे विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। इसके पश्चात शंकरगढ़ विकासखंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी

ब्लॉक अध्यक्ष: घूरवा राम यादव

उपाध्यक्ष: विनोद यादव, राम बलारिक यादव

महामंत्री: डीगेश यादव, महेंद्र यादव

संरक्षक: जवाहर यादव,बसंत यादव

युवा प्रकोष्ठ

अध्यक्ष: मंगलेश्वर यादव

उपाध्यक्ष: हरिहर यादव, विक्रम यादव

महामंत्री: देवरूप यादव, अजीत यादव

मीडिया प्रभारी: राहुल यादव

कर्मचारी प्रकोष्ठ

अध्यक्ष: पांडव यादव

महामंत्री: राम जीवित यादव

कार्यकारिणी गठन के अवसर पर वेद व्यास यादव, सुरेश यादव, सुदर्शन यादव, अंबुज यादव, महेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, जवाहर यादव, सत्य प्रकाश यादव, विनोद यादव सहित समाज के दर्जनों नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर