रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर
राजपुर – अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि महासभा के बलरामपुर विकासखंड की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी में सुनेश्वर यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, रामलखन यादव को महामंत्री, हीरालाल यादव एवं कामेश्वर यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। युवा प्रकोष्ठ में चंद्रजीत यादव को युवा अध्यक्ष, संजय यादव एवं जयप्रकाश यादव को महामंत्री तथा अशोक यादव, अनिल यादव, गणेश यादव एवं रविशंकर यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी गठन के दौरान जिलाध्यक्ष व्यासमुनि यादव, संरक्षक राम बिहारी यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रामाधार यादव, जिला उपाध्यक्ष बाल मुकुंद यादव, राजपुर अध्यक्ष राजधन यादव, युवा अध्यक्ष विकास यादव सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
बैठक में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती एवं समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।



