रिपोर्टर,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर
राजपुर – अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजपुर निवासी राजेश कुमार यादव को महासभा में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।ज्ञात हो कि संयुक्त सरगुजा क्षेत्र में राजेश कुमार यादव की पहचान यादव समाज के साथ-साथ सर्व पिछड़ा वर्ग संगठन में भी एक सक्रिय नेतृत्वकर्ता के रूप में रही है। सामाजिक गतिविधियों में उनकी निरंतर सहभागिता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उनकी नियुक्ति से यादव समाज सहित उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। समाज के विभिन्न वर्गों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय भूमिका निभाएगा।



