Explore

Search

February 22, 2026 4:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

एआई समिट में नग्न प्रदर्शन कांग्रेस की भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश : राजेश अग्रवाल

अम्बिकापुर. संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नई दिल्ली में आहूत एआई समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी राजनीति के एक नए निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहाँ उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर दुनिया के सबसे बड़े ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में निर्वस्त्र होने का निर्देश दिया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के घोर पतन, निर्लज्जता और मानसिक दीवालिएपन का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के उकसावे पर की गई यह घिनौनी हरकत कांग्रेस पार्टी के पूर्ण वैचारिक पतन को उजागर करती है। एक तरफ जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, प्रगति और राष्ट्र निर्माण के लिए खड़ा है, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस केवल व्यवधान, बाधा और नकारात्मकता का प्रतीक बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ को बदनाम करने की साजिश बहुत पहले ही रच ली थी। राहुल गांधी के इशारे पर लोगों को इकट्ठा किया गया, उन्हें शिखर सम्मेलन के लिए पंजीकृत कराया गया और फिर इस अपमानजनक कृत्य के लिए उकसाया गया।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि तकनीक के विकास के मामले में दुनिया भारत का लोहा मान रही है लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश की छवि को नुकसान पहुँचाने का रास्ता चुना और पूरी दुनिया के सामने भारत को शर्मिंदा करने की सक्रिय कोशिश की है। एकमात्र कारण यह है कि राहुल गांधी भारत को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली वर्तमान कांग्रेस उन तरीकों से काम करती दिख रही है। आज भारत जी-20 और एआई समिट जैसे वैश्विक सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है। यह एक ऐसा बदलाव है, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रही है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर