Explore

Search

February 17, 2026 4:08 am

लेटेस्ट न्यूज़

बड़ी खबर : थार में सवार,SDM बना गुंडा अपने साथियों के साथ ग्रामीणों को बेदम पीटा जिसमें,एक की निकल गई जान,पुलिस पर कार्रवाई रोकने आ रहे दबाव

बलरामपुर (कुसमी)/ बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में तैनात SDM अधिकारी (राजस्व) करुण कुमार डहरिया को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला ग्राम पंचायत हंसपुर में अवैध बॉक्साइट उत्खनन से जुड़ा है, जहां रात में हुई मारपीट में एक ग्रामीण की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 2 बजे कुसमी एसडीएम करुण कुमार डहरिया, नायब तहसीलदार सहित कुछ अन्य लोग थार वाहन से हंसपुर पहुंचे थे. वहां अवैध बॉक्साइट खनन के दौरान लोड किए जा रहे ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था. सूचना मिलते ही गांववाले बवाल करने लगे और ट्रक से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए.
इसी दौरान हंसपुर निवासी 62 वर्षीय रामनरेश राम (पिता रेघा उरांव), 60 वर्षीय अजीत (पिता लालचंद उरांव) और 20 वर्षीय आकाश (पिता रूपसाय अगरिया) नदी के पास अपने खेत से काम करके घर लौट रहे थे. आरोप है कि एसडीएम और उनके साथ आए लोगों ने इन्हें संदिग्ध मानकर डंडों-रॉड से मारपीट कर दी. इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें कुसमी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामनरेश राम को मृत घोषित कर दिया. बाकी दो घायलों का इलाज चल रहा है.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या (धारा 302 सहित अन्य धाराओं) के आरोप में एसडीएम करुण कुमार डहरिया सहित नायब तहसीलदार और अन्य शामिल लोगों को हिरासत में ले लिया है. जिले में पुलिस बल को मजबूत किया गया है और कुसमी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

सूत्रों के अनुसार, कुछ राजनीतिक दबाव के चलते जांच में देरी की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल अस्पताल और थाने में मीडिया को सीमित पहुंच दी जा रही है तथा घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी लंबित है. पुलिस जांच जारी है और जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जा सकती है.

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर