Explore

Search

February 11, 2026 3:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय राशि हेराफेरी तीन लाख का फर्जीवाड़ा करने वाला जनपद सीईओ गिरफ्तार

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर 

बलरामपुर. बलरामपुर वाड्राफनगर ,वित्तीय वर्ष 2014-15 में जनपद पंचायत वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्रामों में मुरुम मिटटी, सडक व अन्य निर्माण का फर्जी बिल लगाकर, कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर करीब 30 लाख से अधिक की रकम का फर्जीवाड़ा करने वाले कई वर्षों से फरार आरोपी तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाइफनगर को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत तुगंवा, गुडरू, जमई, पेण्डारी में मुरम मि‌ट्टी, सड़क व सह पुलिया, तटबंध, डब्लूबीएम निर्माण का फर्जी बिल लगाकर वित्तीय वर्ष 2014-15 में शासकीय राशि का हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर गबन करने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाड्रफनगर द्वारा पत्र क्रमांक-1825/मनरेगा/स्था/ज0पं0/2020-21 वाड्रफनगर दिनांक 30/04/2020 के माध्यम से जांच रिपोर्ट एवं दस्तावेज पेश करने पर थाना बसंतपुर चौकी वाड्रफनगर में आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) जनपद पंचायत वाड्रफनगर के विरूद्ध वर्ष 2020 में अपराध क्रमांक 50/2020 धारा 467, 468, 420, 409, 34 ता. हि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान पूर्व में प्रकरण के आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना दौरान मामले के अन्य आरोपी सप्लायर हरिहर यादव, कुजलाल साहू व रोजगार सहायक गिरीश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। वर्तमान में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर के द्वारा प्रकरण में जनपद पंचायत के कर्मचारियों व सप्लायर का माननीय न्यायालय से धारा 164 जा० फौ० का कथन कराकर प्रकरण के गिर० आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय मे पूरक चालान तैयार कर पेश किया गया है। प्रकरण के विवेचना के कम में आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी के द्वारा अपने कथन में यह बताया गया है कि उसने एस. के. मरकाम व एक अन्य के साथ मिलकर शासकीय राशि 30,02,449 रु. का गबन किया गया है, प्रकरण में कई वर्षों से फरार आरोपी तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाड्रफनगर श्रवण कुमार मरकाम उर्फ एस० के० मरकाम पिता स्व. बिकाउ राम मरकाम उम्र 62 वर्ष साकिन शिवमंदीर महुआपारा वार्ड क्रमांक 04 थाना गांधीनगर अंबिकापुर को हिरासत में लेकर वाड्रफनगर लाया गया जिससे पूछताछ के दौरान अपना आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाड्रफनगर श्रवण कुमार मरकाम उर्फ एस० के० मरकाम पिता स्व. बिकाउ राम मरकाम उम्र 62 वर्ष साकिन शिवमंदीर महुआपारा वार्ड क्रमांक 04 थाना गांधीनगर अंविकापुर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में फरार अन्य आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर