अंबिकापुर. सरगुजा जिले का एक ऐसा ग्राम पंचायत जो आज भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है सरपंच सचिव के द्वारा निर्माण कार्य किए बिना ही लाखों रुपए राशि गबन कर लिया गया है। इस ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का एक से बढ़कर एक कारनामे सरपंच सचिव के द्वारा गढ़ी जा रही है । दरअसल पुरा मामला आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के ग्राम डांड केसरा का है। जहां वर्ष 2020 में निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत के द्वारा लाखों रुपए से आंगनबाड़ी भवन आधा अधूरा निर्माण किया गया। भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने से पूर्व ही आंगनवाड़ी भवन जर्जर हो चुका है ।वर्तमान सरपंच के द्वारा आधा अधूरे आंगनबाड़ी भवन को पूर्ण करने कार्य पुनः शुरू किया गया।परंतु राशि नहीं मिलने की स्थिति में कार्य को बंद कर दिया है। आंगनवाड़ी भवन पूर्ण नहीं होने की स्थिति में किराए के मकान में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जा रहा है।जिससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा वर्ष 2020 में ढारोर पारा में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया और आधा अधूरा निर्माण कार्य करके छोड़ दिया गया था कुछ दिनों तक गांव के ही ग्रामीणों के द्वारा लाखों रुपए से आधा अधूरा निर्माण हुए आंगनबाड़ी भवन में मवेशी बांधने का उपयोग किया करते थे। यह भवन बनने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है भवन में कई जगह दरारें आ गई है और भवन जर्जर हो चुका है। भवन के जर्जर होने के कारण यह भवन पूर्ण होने के बाद भी बच्चों के बैठने योग्य नहीं होगा।वर्तमान पंचायत सचिव राम गोपाल साहू के कहने पर वर्तमान सरपंच अजीत श्वाता के द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया पैसा नहीं मिलने के बाद सरपंच के द्वारा काम बंद कर दिया गया है जो आंगनवाड़ी भवन पूर्ण होने से पहले ही जर्जर हो चुका है। ग्रामीणों के द्वारा कई बार शिकायत भी की गई परंतु जांच और कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों के द्वारा बार बार लीपा पोती कर दिया गया। अब देखने वाली बात होगी किस प्रकार की कार्रवाई इन भ्रष्टाचारियों सरपंच सचिवों के ऊपर की जाती है
लेटेस्ट न्यूज़
गुम व्यक्ति की कुएं में मिली लाश जांच में जुटी पुलिस
January 14, 2026
6:15 am
राशन गबन के मामले में सहायक विक्रेता एवं खाद्य निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध!
January 7, 2026
5:59 pm
खलिहान में रखे पैरावट में लगी आग
December 18, 2025
5:45 pm
आंगनवाड़ी भवन पूर्ण होने से पहले हुआ जर्जर,अब भी किराए के मकान में संचालित हो रहा आंगनबाड़ी केंद्र



