रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर
राजपुर. प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए दो दिनों का समय बढ़ाने को लेकर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने मुख्यमंत्री सहित किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा गरीब व छोटे किसान जिनका टोकन कटने के बाद जो धान नही बेच पाए थे उनको ध्यान में रखकर धान खरीदी हेतु 5 एवँ 6 फरवरी दो दिन के लिए समिति में धान खरीदी के लिए समय बढ़ाया गया। धान खरीदी की तिथि बढ़ने से छत्तीसगढ़ के जो छोटे किसान थे वे अपना धान समिति में बेच पाए हैं।
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर एवँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों व विधायकों के निवेदन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा प्रदेश के छोटे किसानों के हित को देखते हुए धान खरीदी में दो दिनों का समय बढ़ाने पर सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।



