Explore

Search

February 4, 2026 6:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

शराब माफिया पवन सिंह का फिर खुलासा! चचेरे भाई लड्डू सिंह गिरफ्तार, मध्य प्रदेश से सीमा लांघकर लाई गई अवैध शराब जब्त

अंबिकापुर. देर रात आबकारी विभाग की टीम ने सरगुजा संभाग में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी के रूप में पवन सिंह सहित उसके चचेरे भाई लड्डू सिंह उर्फ रंजीत सिंह,नरेंद्र पासवान का नाम सामने आया है, जो मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ में शराब की खेप लाकर स्थानीय स्तर पर खपाने के बड़े नेटवर्क का हिस्सा माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पकड़ी गई शराब मध्य प्रदेश से सीमा पार करके लाई गई थी और इसे सरगुजा क्षेत्र में नए साल के मौके पर खपाने की योजना थी। विभाग की टीम ने इस खेप को जब्त किया, जिसमें पवन सिंह द्वारा संचालित तस्करी का सीधा कनेक्शन पाया गया। जानकारी मिली है कि पवन सिंह ने इस शराब को अपने चचेरे भाई लड्डू सिंह उर्फ रंजीत सिंह,नरेंद्र पासवान के साथ मिलकर खपाने की कोशिश की थी
इससे पहले भी आबकारी विभाग ने कई बार मध्य प्रदेश से लाई गई अवैध शराब बरामद की है, जिसमें लगभग हर मामले में पवन सिंह का नाम प्रमुखता से उजागर हुआ है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पवन सिंह अन्य राज्यों से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में तस्करी का जाल फैलाए हुए है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने लड्डू सिंह उर्फ रंजीत सिंह को अवैध शराब के साथ मौके पर धर दबोचा और गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पवन सिंह अपने अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। आबकारी विभाग अब पवन सिंह की तलाश में जुटी हुई है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
यह कार्रवाई अवैध शराब माफिया के खिलाफ विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जाएगा।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर