Explore

Search

February 4, 2026 8:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष की निकली रैली दिखाई एकजुटता 

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर 

राजपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नियुक्ति के बाद बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की, तत्पश्चात दरहा बाबा होते हुए गांधी चौक, राजपुर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कीं।

कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्सव का वातावरण बन गया। ढोल-नगाड़ों और कांग्रेस के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजपुर ब्लॉक में कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय और संगठित है।

मीडिया से बातचीत करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो अहम जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम ने राजपुर ब्लॉक में कांग्रेस की नई ऊर्जा और जोश को दर्शाया।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह लालसाय मिंज,जितेंद्र गुप्ता, खोरेन खलखो, नारद तिवारी डॉक्टर,बी एन द्विवेदी,राम अयोध्या सिंह, राम बिहारी यादव राजेश यादव बसंत जायसवाल, सुभाष अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विजय सिंह, राजेश पांडे बृजेश मिश्रा डॉक्टर विश्वास गोपी यादव गंगा यादव सुनील भगत देवबाली सिंह, और अधिक संख्या में उपस्थित है

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर