Explore

Search

February 4, 2026 6:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

मकर संक्रांति पर गणपति धाम में पतंग प्रतियोगिता, उमड़ा जनउत्साह

अंबिकापुर. मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट, अंबिकापुर द्वारा महामाया पहाड़ी स्थित गणपति धाम में भव्य पतंग प्रतियोगिता एवं तिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन उत्सव और उल्लास का केंद्र बना।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सीएफ प्रियंका पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया तथा महापौर मंजूषा भगत उपस्थित रहीं। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के पश्चात निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी द्वारा पतंग उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

पतंग प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम पुरस्कार मो. रिज़वान को, द्वितीय पुरस्कार आकाश गुप्ता को एवं तृतीय पुरस्कार नवाज को प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद स्वरूप भंडारा एवं तिल के लड्डुओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीएफ प्रियंका पाण्डेय ने कहा कि जब वे अंबिकापुर क्षेत्र में डीएफओ पद पर पदस्थ थीं, तब इस स्थान पर भगवान गणेश विराजमान थे। आज गणपति धाम का विराट स्वरूप बढ़ती आस्था, विश्वास और जनभावना का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित पतंग प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, परंपरा और सामूहिक सहभागिता को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं गणपति स्थापना ट्रस्ट के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने गणपति धाम की स्थापना के लिए किए गए संघर्ष, जनसमर्थन और आस्था की भावना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गणपति धाम आज पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र बिंदु बन चुका है और इसके विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मिलकर निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पतंग प्रतियोगिता जैसे आयोजन आपसी भाईचारे और उत्साह को बढ़ाते हैं।

महापौर मंजूषा भगत ने अपने संबोधन में कहा कि गणपति धाम जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। मकर संक्रांति जैसे पर्व पर इस प्रकार के आयोजन हमारी परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ते हैं। नगर निगम भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में हरसंभव सहयोग करता रहेगा।

गणपति स्थापना समिति के अध्यक्ष शैलेष सिंह शैलू ने कहा कि गणपति धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। समिति द्वारा हर वर्ष पर्व-त्योहारों को सामूहिक रूप से मनाने का प्रयास किया जाता है, ताकि समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त किया जा सके।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संयोजक एवं पार्षद जितेंद्र सोनी ने कहा कि गणपति धाम से पतंग प्रतियोगिता का आयोजन एक अनूठी पहल है, जिसे नगरवासियों का भरपूर समर्थन मिला है। आने वाले समय में गणपति धाम परिसर में और भी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम अधिक उत्साह के साथ आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन विनोद हर्ष ने किया तथा आभार प्रदर्शन जितेंद्र सोनी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया, अरुणा सिंह, राजीव अग्रवाल, निलेश सिंह, निश्चल सिंह, शुभांगी बिहाडे, जन्मजेय मिश्रा, गोल्डी बीहाडे, आकाश गुप्ता, अंकित जायसवाल, इंदर भगत, शशिकांत जायसवाल, रविकांत उरांव, सरिता मिश्रा, निशांत सिंह सोलू, प्रिया सिंह, वीर सोनी, समीर श्रीवास्तव, रमन सिंह, विकास गुप्ता, पूनम सिंह, भूपेंद्र सिंह, मनोज प्रसाद, सतीश सिंह, निर्मल मंदिरवार, मनोज अग्रवाल, गोलू गोस्वामी, दिनेश राजवाड़े, देव वर्मा, सिकंदर जायसवाल, अविनाश मंडल, प्रियंका चौबे, संगीता सोनी, अल्पना मिश्रा, नीलम राजवाड़े, सरिता जायसवाल, सुशील मित्तल, अभिषेक सिंह, रवि विश्वकर्मा, जतिन परमार, नीलू गुप्ता, अंकित तिर्की, मनोज कुमार, मैंगो यादव, पुष्पेंद्र शर्मा, आर्यन चौधरी, लकी चौधरी, अजय चौधरी, आर्यन, कुणाल सारथी, हिमांशु कश्यप, अनिकेत चौधरी, नरेश गढ़वाल, राम, नरसिंह गढ़वाल, समीर चौधरी, कृष्ण कोरवा, अमन विश्वकर्मा, चंद्रमा सारथी, भवरंजन सुरवइया, त्रिलोचन राजवाड़े, फूलचंद नगेसिया, राज देवांगन, राकेश बरवा, संतोष कश्यप, मोनू केवट, सुखलाल यादव, अमरपाल महंत, गणपति स्थापना ट्रस्ट के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर