रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर
राजपुर. बलरामपुर जिले में तातापानी महोत्सव देखने जा रहे एक बोलेरो ग्राम अलगडीहा के समीप अनियंत्रित होकर पुल से 15 फुट नीचे जा गिरी।इस दुर्घटना में बोलेरो वाहन में सवार पाँच लोगो को गंभीर चोट आने पर इलाज हेतु राजपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
घटना आज दिनाँक 14 जनवरी दिन बुधवार को समय तकरीबन 2:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की है। बलरामपुर जिले के तातापानी में मकर संक्रांति के अवसर पर तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन में शामिल होने के लिए जशपुर जिले के ग्राम बगीचा से बोलेरो वाहन क्रमांक CG 14 MU 1229 में सात लोग सवार होकर तातापानी महोत्सव देखने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बोलेरो वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में भेड़ाघाट के आगे महान नदी व भेड़ाघाट के बीच पड़ने वाले पुल के समीप पहुंची वाहन अनियंत्रित होकर पुल से 15 फुट नीचे जा गिरी। घटना के बाद जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बोलेरो वाहन में सवार पांच लोगों भीम पिता प्रभु दयाल 25 वर्ष पंडरापानी रामानुजनगर जिला सूरजपुर, राहुल यादव पिता वैधराज 25 वर्ष ग्राम पंडरापाठ बगीचा ,अंकुश यादव पिता विमल यादव 18 वर्ष खैरा पाठ, विवेक यादव पिता रामाधार यादव उम्र 25 वर्ष निवासी बगीचा, संतोष पिता कमल प्रसाद उम्र 26 वर्ष निवासी खैरापाठ को संजीवनी के मदद से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भेजा दिया है। पुलिस ने बताया कि वाहन में लगभग 7 लोग सवार थे जिसमें से पांच लोगों को गंभीर चोटें आने पर संजीवनी 108 की मदद से राजपुर स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भिजवा दिया गया है दो लोग का पता नहीं चल पाया है उनकी तलाश जारी है। घटना में घायल तीन लोग विवेक यादव,अंकुश यादव एवँ भीम को गंभीर चोट आने पर अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।



