Explore

Search

February 4, 2026 8:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

रेजांगला कलश यात्रा व सामाजिक विषयों पर यादव महासभा की बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर

अंबिकापुर/राजपुर – अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रांतीय सह संयोजक एवं राजपुर निवासी राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में अंबिकापुर स्थित महेश्वर गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

बैठक में सरगुजा संभाग भर से आए पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की। प्रमुख रूप से रेजांगला कलश यात्रा, बालिका शिक्षा को बढ़ावा, मांगलिक कार्यक्रमों में सादगी, तथा नशामुक्त समाज के लिए अभियान जैसे विषयों पर जोर दिया गया। साथ ही रेजांगला कलश यात्रा में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए इन सभी विषयों को व्यवहारिक रूप से लागू करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में प्रांतीय उपाध्यक्ष देवधारी यादव, राजकुमार यादव, डॉ लालचंद यादव संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव, सरगुजा जिलाध्यक्ष श्रवण यादव, जशपुर से बालगोविंद यादव, सूरजपुर से मोती यादव, कोरिया से सुशील यादव एवं श्यामधारी यादव शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त बैठक में धनीराम यादव, सत्यनारायण यादव, बोधप्रसाद यादव, मोहन यादव, लालचंद यादव, सुदामा यादव, कमलाप्रसाद यादव, राधेश्याम यादव, राजकिशोर यादव, कमलेश यादव, पितांबर यादव, अर्जुन यादव, सागर यादव, सुखलाल यादव, गमेश यादव, हरिशंकर यादव, संतोष यादव, रामप्यारे यादव, मनीराम यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने और लिए गए निर्णयों को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया गया।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर