Explore

Search

February 4, 2026 8:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी गठित मुन्ना लाल चौधरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता को मिली बलरामपुर जिले की कमान

रिपोर्टर,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर

राजपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति उपरांत प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय द्वारा भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार मुन्ना लाल चौधरी को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए मुकेश गुप्ता को भाजपा किसान मोर्चा बलरामपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि इन नियुक्तियों से न केवल बलरामपुर जिले बल्कि पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी तथा किसानों की समस्याओं को सरकार और संगठन के समक्ष और अधिक प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी एवं जिला अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए सतत कार्य करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुन्ना लाल चौधरी बीते कई वर्षों से किसान मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे दो बार बलरामपुर जिले की कमान संभाल चुके हैं और सरगुजा संभाग स्तर पर किसान मोर्चा को एक सशक्त पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वहीं मुकेश गुप्ता जनपद सदस्य से लेकर सांसद प्रतिनिधि, भाजपा जिला मंत्री जैसे विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी मजबूत छवि है। इसी का परिणाम रहा कि बीते पंचायत चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी को निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित कराने में सफलता हासिल की।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर