Explore

Search

January 24, 2026 4:11 am

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा के आधार स्तंभ स्व. लरंग साय को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

अंबिकापुर. भाजपा सरगुजा के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं पार्टी के आधार स्तंभ स्वर्गीय लरंग साय की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा सरगुजा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लरंग साय चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर स्व. लरंग साय के योगदान और जीवनी को स्मरण करते हुए जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि लरंग साय केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि सरगुजा की आदिवासी चेतना और भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने सादगी, संघर्ष और सेवा को अपना जीवन मंत्र बनाकर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया। उनका जीवन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि लरंग साय शुरू में शिक्षक थे, लेकिन बाद में भारतीय जन संघ (जो बाद में भाजपा का हिस्सा बनी) से जुड़ गए। उन्होंने जन संघ के टिकट पर 1967 में पहली बार सामरी विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक पद संभाला।

उन्होंने बताया कि वे 1967–1977 — सामरी विधानसभा से विधायक , 1980–1985 — फिर से सामरी से विधायक , 1977–1980 — पहली बार सांसद, जन लोक दल के रूप में जीते, 1989–1991 — भाजपा से सांसद, 1998–1999 — पुनः भाजपा से सांसद तथा वे केंद्रीय श्रम मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे 14 अगस्त 1977 से 28 जुलाई 1979 तक — तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरामजी देसाई के नेतृत्व वाली सरकार में रहे।

श्री सिसोदिया ने कहा लरंग साय को सरगुजा और आस-पास के आदिवासी इलाकों में जनप्रिय नेता और आदिवासी सहित सभी वर्ग हितैषी के रूप में जाना जाता था। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है, जिसमें उन्हें प्रेरणास्रोत बताया गया है।

आगे उन्होंने कहा कि भाजपा और जन संघ के प्रारंभिक वर्षों में संगठन की मजबूती में उनका बड़ा योगदान रहा। संसद में वे बेबाक और स्पष्टवादी वक्ता के रूप में प्रसिद्ध थे तथा सरगुजा क्षेत्र के विकास और आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए उन्होंने कार्य किया।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत , ललन प्रताप सिंह, विनोद हर्ष, हरमिंदर सिंह टिन्नी, विकास पांडेय, निलेश सिंह , मनीष सिंह, ममता तिवारी, कमलेश तिवारी, निशांत सिंह सोलू, विकास वर्मा, संजीव वर्मा, रोचक गुप्ता, अनिल तिवारी , श्वेता गुप्ता , किरण सिंह, किरण साहू, शैलू सिंह, शिवमंगल सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर