Explore

Search

March 17, 2026 5:29 pm

लेटेस्ट न्यूज़

छेरछेरा तिहार आज अन्नदान महादान धान की खुशहाली और सांस्कृतिक एकता का पर्व

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर 

राजपुर/छेरछेरा तिहार आज अन्नदान महादान धान की खुशहाली और सांस्कृतिक एकता का पर्व।

बलरामपुर जिले के राजपुर,,छेरछेरा का दूसरा पहलू आध्यात्मिक भी है, यह बड़े-छोटे के भेदभाव और अहंकार की भावना को समाप्त करता है. फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार मनाया जाता है. इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है. पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं. पौष पूर्णिमा धान के लिए प्रसिद्ध है. संपूर्ण भारतवर्ष में इस शुभदिन अन्न, दलहन-तिलहन का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. यह सूर्य के उत्तरायण की प्रथम पूर्णिमा है. अतः इसका विशेष महत्व माना गया है.

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर