Explore

Search

February 4, 2026 6:47 am

लेटेस्ट न्यूज़

अंबिकापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन…बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार और महिला अपराधों के खिलाफ आक्रोश

अंबिकापुर. सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज किया। घड़ी चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में राजीव भवन से शुरू हुआ यह मार्च घड़ी चौक पर समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद हिंदू समुदाय पर संगठित हमले बढ़ गए हैं। जमात-ए-इस्लामी पर लगी रोक हटाए जाने के बाद ऐसी घटनाएं तेज हुई हैं। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए, जैसा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था।

नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कट्टरपंथी गुटों की निंदा की और कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में अल्पसंख्यकों की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। बांग्लादेश सरकार इस मामले में विफल साबित हुई है, इसलिए मोदी सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

कार्यक्रम में पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, मो इस्लाम, विनय शर्मा, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, हेमंत तिवारी, संजय विश्वकर्मा, मुनेश्वर राजवाड़े, डॉ लालचंद यादव, इंद्रजीत सिंह धंजल, अनिल सिंह, दुर्गेश गुप्ता, संजीव मंदिलवार, लक्ष्मी गुप्ता, पापिंदर सिंह, संजय सिंह, गुरप्रीत सिद्धू, नरेंद्र विश्वकर्मा, जमील खान, लोकेश कुमार, राशिद अहमद, धर्मेंद्र ताम्रकार, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, सतीश बारी, निकी खान, सोहन जायसवाल, अमित सिन्हा, आलोक सिंह, शुभम जायसवाल, आशीष जायसवाल, अमित सिंह, हनुमान सिंह, अविनाश कुमार, विकास शर्मा, अशोक सिंह, शिवप्रसाद अग्रहरि, आतिश शुक्ला, दिनेश शर्मा, रोशन कन्नौजिया, अमित वर्मा, अंशु गुप्ता, तरणराज बाबरा, दिलीप धर, बबन सोनी, अभिषेक सोनी, शिवराज सिंह, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, नवनीत तिवारी, मुन्नवर खान, आकाश यादव, राधे अग्रवाल, अनमोल बारी, अनमोल गोस्वामी, अतुल यादव, संजर नवाज, आयुष सोनी, अनिकेत गुप्ता, लोलर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महिला अपराधों के खिलाफ कैंडिल मार्च

इसी दिन महिला कांग्रेस सरगुजा ने भी घड़ी चौक पर प्रदर्शन किया। उन्नाव रेप केस में हालिया अदालती फैसले और अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़े नेताओं के नाम सामने आने के बाद निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कैंडिल मार्च निकाला गया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

शहर जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में आरोपियों को मिल रहा संरक्षण चौंकाने वाला है। भाजपा शासित राज्यों में अपराधियों के प्रति नरम रवैया महिला अपराधों को बढ़ावा दे रहा है। प्रदर्शन के बाद मोमबत्तियां जलाकर आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस दौरान संध्या रवानी, गीता प्रजापति, रुही गजाला, प्रीति सिंह, पूर्णिमा सिंह, नुजहत फातिमा, हीरो बड़ा, हमीदा बनो, गीता रजक, सपना सिन्हा, उर्मिला विश्वास, कल्पना गुप्ता, प्रतिमा सिंह, असगरी बेगम, अंजू, ममता सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर