अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने सरगुजा जिले में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद फूलो देवी नेताम ने सरगुजा ग्रामीण के लिए रूही गजाला को कार्यकारी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति 21 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभावशील हो गई है। नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि रूही गजाला कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगी तथा महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सहभागिता के लिए निरंतर संघर्ष करेंगी।
महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति
प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि रूही गजाला के नेतृत्व में सरगुजा ग्रामीण क्षेत्र में महिला कांग्रेस का विस्तार होगा और संगठन की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। साथ ही वे समय-समय पर अपनी गतिविधियों की जानकारी प्रदेश महिला कांग्रेस को उपलब्ध कराती रहेंगी।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
रूही गजाला की नियुक्ति से सरगुजा जिले के महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने वाला फैसला बताते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।



