Explore

Search

February 4, 2026 11:40 am

लेटेस्ट न्यूज़

धान खरीदी टोकन की समस्या से परेशान किसानों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

रिपोर्टर,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर

राजपुर – धान खरीदी केंद्र राजपुर में टोकन की समस्या को लेकर परेशान किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 343 को जाम कर दिया। किसानों का कहना है कि वे बीते पंद्रह दिनों से धान बेचने के लिए टोकन कटवाने का प्रयास कर रहे हैं। धान खरीदी केंद्र के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी बार-बार प्रयास करने के बावजूद उनका टोकन नहीं कट पा रहा है।

टोकन की समस्या से आक्रोशित किसानों ने पूर्व पार्षद पुरनचंद्र जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया और टोकन जारी करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

चक्का जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान ने किसानों से चर्चा की। उन्होंने धान खरीदी केंद्र राजपुर की खरीदी सीमा (लिमिट) बढ़ाने के लिए बलरामपुर कलेक्टर से चर्चा कर एक सप्ताह के भीतर लिमिट बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने चक्का जाम समाप्त किया।

गौरतलब है कि वर्तमान में राजपुर धान खरीदी केंद्र की खरीदी सीमा मात्र 2000 क्विंटल है, जिससे किसानों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अभी 19 जनवरी तक के टोकन पहले से कटे हुए हैं। यदि समय रहते लिमिट नहीं बढ़ाई गई, तो कई किसान धान बेचने से वंचित रह सकते हैं।

जल्द बढ़ेगी बलरामपुर में भी धान खरीदी की लिमिट — शिवनाथ यादव

धान खरीदी केंद्र राजपुर में टोकन की समस्या को लेकर हुए चक्का जाम के दौरान मौके पर पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव ने कहा कि वर्तमान में सूरजपुर जिले में धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जा चुकी है और जल्द ही बलरामपुर जिले में भी लिमिट बढ़ाई जाएगी। इस संबंध में बलरामपुर कलेक्टर से चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का पूरा धान खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर