रिपोर्टर,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर
राजपुर. शासकीय भूमि एवं निजी भूमि को पटवारी के द्वारा षडयंत्र पूर्वक कूट रचित करते हुए अभिलेखों में छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो लोगों को जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा कुल रकबा 29.008 हेक्टेयर की शासकीय भूमि एवं निजी भूमि को पटवारी अजेंद्र टोप्पो एवं वीरेंद्र गुप्ता के द्वारा छलपूर्वक षड्यंत्र कूटरचित करते हुए भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ कर धान बिक्री हेतु वीरेंद्र गुप्ता अपने एवं परिवार के सदस्यों का नाम हल्का पटवारी के आईडी से फर्जी तरीके से दर्ज करा देने संबंधी शिकायत जांचोंपरांत प्रमाणित पाए जाने से उक्तआरोपियों के विरुद्ध सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटे के भीतर टीम गठित कर आरोपी वीरेंद्र गुप्ता पिता विजय गुप्ता उम्र 28 वर्ष साकिन कोटडीह हा. मु. कोदौरा चौकी डवरा थाना पस्ता एवं पटवारी अजेंद्र टोप्पो पिता जग साय टोप्पो उम्र 46 वर्ष निवासी जमुनिया थाना राजपुर को धारा 318,319,336,338,340,61 भा.न्या. सं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



