अम्बिकापुर. भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा सरगुजा के कार्यकताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी में नया गुरुतर दायित्व ग्रहण करने पर नबीन को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रत आभार व्यक्त किया है तथा स्थानीय घड़ी चौक पर पटाखे फोड़े और मिठाईयां बांटी ।
भाजपा के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि नबीन ने प्रदेश सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी और प्रदेश प्रभारी रहते हुए संगठन कौशल और रणनीतिक मोर्चे पर पार्टी के प्रदेशभर के कार्यकताओं में ऊर्जा का संचार कर भाजपा को लगातार विजयी बनाने में अहम् भूमिका निभाई और अब इस भूमिका का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होना सुनिश्चित है।
आगे उन्होंने कहा कि नबीन जमीन से जुड़ी राजनीति के प्रतीक है और इसलिए जनता जनार्दन के साथ-साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से उनका जीवंत सम्पर्क है और उनकी यही संगठनात्मक विशिष्टता और प्रतिबद्धता भाजपा को एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप स्थापित करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि नबीन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभिभूत हैं। नबीन के नेतृत्व में हम सबने पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक दायित्वों व गतिविधियों की गम्भीरता को समझा है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला एवं विकास पांडे, करता राम गुप्ता, लेखराज अग्रवाल, मधु चौराहा, निश्चल प्रताप सिंह, सोमनाथ सिंह, मनोज सोनी, विजय व्यापारी, रविंद्र गुप्त भारती, वसीम अंसारी, संजीव वर्मा, नीलम राजवाड़े, निरंजन राय, अजय सोनी, विपिन पांडे, सत्यम साहू, दीपक सोनी, रविकांत उरांव, दीपक यादव, रिंकू वर्मा, सीमा कश्यप शालिनी सिंह मयंक जायसवाल, इंदु गुप्ता अर्चना सिंह प्रियंका चौबे सिंधु सोनी सर्वेश तिवारी , जतिन परमार, रवि सिंह , शशिकांत जायसवाल, निशांत सिंह, निशांत गुप्ता, सरिता मिश्रा, रवि विश्वकर्मा , रंजीत चौबे, पुष्पेंद्र शर्मा आतिश सिंह विष्णु पांडे विकास सोनी, रमनजोत, रमाकांत मिश्रा समीर श्रीवास्तव रोहित कुशवाहा हैप्पी सिंह , पूनम सिंह, सरिता मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



