Explore

Search

February 4, 2026 8:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत

अंबिकापुर. अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस गांव में पसरा मातम।

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमदला शंकर घुटरा के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। वहीं घटना को लेकर गांव में मातम पसर गया। इधर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है। प्रार्थी जाफिरुल खान पिता आबुल खान उम्र 45 वर्ष ग्राम बंधा थाना लखनपुर निवासी ने 12 दिसंबर दिन बुधवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थी का पुत्र इमरान खान कुछ दिनों पूर्व ग्राम खाला थाना दारिमा अपनी नानी के घर गया हुआ था।बुधवार की सुबह अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 DY 6692 में अपने गृह ग्राम बंधा आने के लिए निकला था जैसे ही बाइक सवार ग्राम आमदला के शंकर घुटरा के पास पहुंचा अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी जिससे इमरान खान के सर और माथे में गंभीर चोट लगने पर उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। वहीं लखनपुर पुलिस मर्ग कायम करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया कर पुलिस दुर्घटना कारीत वाहन की तलाश कर रही है। इधर घटना को लेकर परिवारजनों सहित गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर