रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर
बलरामपुर. बलरामपुर ज़िले के कुसमी विकासखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम घुटराडीह में अंधविश्वास और शक के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
क्या है मामला..? मिली जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय सीता पति लालमोहन ने अपने गांव की 60 वर्षीय चंद्रकली पर तंत्र-मंत्र करने का शक जताते हुए उसकी टांगी से गला काटकर हत्या कर दी।
शक क्यों हुआ..?
बताया जा रहा है कि आरोपी सीता के कुल छह बच्चे थे, जिनमें से चार बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक बच्चा इस समय कुपोषण से जूझ रहा है। बच्चों की लगातार मौत से परेशान सीता को यह भ्रम हो गया कि गांव की चंद्रकली उसके बच्चों पर जादू-टोना कर रही है। इसी अंधविश्वास ने उसे इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने पर मजबूर कर दिया।
पुलिस कार्रवाई,घटना की जानकारी सरपंच और परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कुसमी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया,आरोपी सीता को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। गाँव में दहशत और सदमा घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधविश्वास के कारण इतनी बड़ी घटना होना बेहद दुखद और चिंताजनक है।



