Explore

Search

March 21, 2026 11:04 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जाति प्रमाण पत्र मामले में स्वतंत्रता सेनानी परिवार को मिली है राहत

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर 

राजपुर. सरगुजा संभागायुक्त ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर को पटवारी अमरजीत भगत पिता सोमनाथ भगत तहसील राजपुर के निलंबन समाप्त करने संबंधी पत्र जारी किया है। संभागायुक्त द्वारा प्रेषित पत्र में उल्लेख है कि अमरजीत भगत द्वारा दिनांक 4 दिसंबर को प्रस्तुत आवेदन में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति संचालनालय आदिम जाति अनुसंधान प्रशिक्षण एवं संस्था नवा रायपुर अटल नगर द्वारा पारित आदेश के आधार पर अपने निलंबन को निरस्त करने का अनुरोध किया गया है। संभागायुक्त ने आवेदन पत्र की छायाप्रति संलग्न करते हुए कलेक्टर को निर्देशित किया है कि उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति के निर्णय के अनुसार पत्र प्राप्ति के 7 दिवस के भीतर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गौरतलब है कि अमरजीत भगत स्वतंत्रता सेनानी महली भगत के नाती हैं।

दरअसल पूर्व में कुसमी विकासखंड के रामनगर निवासी बसंती सिंह की शिकायत पर अमरजीत भगत के पिता सोमनाथ भगत के उरांव जाति प्रमाणपत्र की जांच की गई थी, जिसमें जिला स्तरीय छानबीन समिति ने प्रमाणपत्र को निलंबित करने की अनुशंसा की थी। इसी के आधार पर एसडीएम राजपुर ने पटवारी अमरजीत भगत को निलंबित किया था। वर्तमान में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने परीक्षण उपरांत सोमनाथ भगत के उरांव जाति प्रमाणपत्र को विधि अनुरूप वैध माना है, जिससे उन्हें समिति द्वारा राहत प्रदान की गई है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर