Explore

Search

March 13, 2026 12:16 am

लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वी जयंती पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा में मनाया गया

अंबिकापुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वी जयंती पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के कार्यालय राजीव भवन में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। राजीव भवन में हुए सभा के पूर्व आज प्रातः कांग्रेस सेवादल ने जिलाध्यक्ष लोकेश पासवान और महिला जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह के नेतृत्व में राजीव भवन से गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा तक प्रभातफेरी निकली और वहाँ जाकर साफ सफाई का कार्य किया। इसके उपरांत सेवादल की टीम ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजीव भवन के सभा कक्ष में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि आज देश मे स्वदेशी उद्योगों को मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने को लेकर बड़े दावे किये जा रहे हैं लेकिन यह बात स्थापित नहीं हो पा रही है। लेकिन आजादी के संघर्ष में स्वदेशी आंदोलन इसलिए सफल रहा क्योंकि महात्मा गांधी ने इसकी शुरुआत से की थी। उन्होंने खादी के वस्त्र धारण कर और संयमित जीवन शैली को अपनाकर देश को प्रेरित किया। इस दौरान द्वितेन्द्र मिश्रा, अनिल सिंह, जमील खान, नूतन एक्का, विशा सिन्हा, निखिल विश्वकर्मा, अमित वर्मा,जगजीत मिंज, अनीमा प्रकाश केरकेट्टा, अमित मिंज,बालकेश्वर, विनोद एक्का, विजय बेक,अलंकार तिवारी, नवनीत तिवारी, मुनव्वर अली, विनोद सिंह, संजय सिंह,विवेक सिंह, प्रमोद चौधरी, हरभजन भामरा,अमित सिंह, वीरेन्द्र सिन्हा आदि मौजूद थे।

121 वी जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को स्मरण किया गया

राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी के जयंती के साथ ही 2 अक्टूबर भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी की भी जन्म जयंती है। उनके 121 वे जयंती पर आज राजीव भवन में उनके तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पीसीसी महामंत्री श्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री का कार्यकाल इस बात का प्रमाण है कि व्यक्ति के मन मे अगर दृढ़ निश्चय हो तो वो अल्प समय में बड़े कार्य कर जाता है। उन्होंने कहा कि मात्र 18 महीने के कार्यकाल में उन्होंने देश को हरित क्रांति और श्वेत क्रांति के माध्यम से खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। 1965 में पाकिस्तान से पूर्ण युद्ध कर उसके दांत खट्टे किये।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर