Explore

Search

April 19, 2026 10:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

कश्यप कहार समाज की बैठक में नए पदाधिकारी चुने गए

अम्बिकापुर. कश्यप कहार समाज की महत्वपूर्ण बैठक शहर के स्थानीय होटल में संपन्न हुई, जिसमें समाज के संरक्षकों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। पूर्व अध्यक्ष संतोष कश्यप के कार्यकाल की समाप्ति के पश्चात समाज की पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए अमरनाथ कश्यप को समाज का नया अध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव वरिष्ठ सदस्य हरिशंकर कश्यप ने रखा, जिसका समर्थन सुनील कश्यप ने किया। साथ ही दीपक कश्यप को कोषाध्यक्ष एवं भंडारण की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नव नियुक्त अध्यक्ष अमरनाथ कश्यप ने जानकारी दी कि दशहरा पर्व के बाद समाज की पूर्ण कार्यकारिणी टीम की घोषणा की जाएगी।

बैठक में समाज के संरक्षक हरिशंकर कश्यप, श्याम कश्यप बेचैन, लखन कश्यप, पूर्व अध्यक्ष संतोष कश्यप, प्रवीण सिंह, सुदामा कश्यप, भोला कश्यप,सुनील कश्यप, प्रकाश कश्यप,नरेंद्र कश्यप,अनिल कश्यप,अम्बरीष कश्यप,अमोघ कश्यप सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर