Explore

Search

February 4, 2026 10:04 am

लेटेस्ट न्यूज़

पी जी कॉलेज मैदान में 85 फीट के विशाल रावण के पुतले का होगा दहन

अंबिकापुर. सरगुजा सेवा समिति तथा वरिष्ट नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक पीजी कालेज मैदान में आयोजित की गई जिसमें इस वर्ष प्रभु श्रीराम की विशाल शोभा यात्रा, महाआरती व भव्य रावण दहन की तैयारियों की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौपा गया। बैठक में समिति के महासचिव संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष प्रभु श्रीराम की महाआरती व राज तिलक का भी आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा। इस बार की भव्य आतिशबाजी आन्ध्र प्रदेश के काकीनाड़ा से मंगवाई जा है। बैठक में प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा को भी भव्य बनाने के बारे में चर्चा हुई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विशाल रावण दहन कार्यक्रम में रावण का पुतला इस वर्ष 85 फीट का होगा, कुम्भकरण 70 फीट का तथा मेघनाथ का पुतला 50 फीट का होगा। इसके साथ-साथ सरगुजा संभाग स्तरीय रामचरित मानस गायन प्रतियोगिता 26 एवं 27 सितम्बर को स्थानीय शिशु मंदिर भवन में किया जाएगा जिसमें प्रथम दिवस पुरुष मानस गायन प्रतियोगिता, द्वितीय दिवस महिला मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त 21 सितंबर को सरगुजा संभाग लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें 20 शैला नृत्य टीमें और 10 सुगा नृत्य टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। तत्पश्चात 2 अक्टूबर को प्रभु श्रीराम की विशाल शोभा यात्रा, भव्य रावण दहन, अद्भूत आतिशबाजी एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आज की बैठक में सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, नागरिक समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, अखिलेश सोनी, आलोक दुबे, शफी अहमद, ललन प्रताप सिंह, जे. पी. श्रीवास्तव, करताराम गुप्ता, महासचिव संजय अग्रवाल, जयशंकर त्रिपाठी, प्रयाग राज साहू, महेंद्र अग्रवाल, महेन्द्र विश्वकर्मा, नरेन्द्र सिंह टूटेजा, विकास पाण्डेय, अंशुमाल गर्ग, हैप्पी सिंह, मधू चौदह, प्रियंका चौबे, विना दुबे, बबली नेताम, नेहा सोनवानी, पूनम सिंह, अनुराग शुक्ला, राहुल त्रिपाठी, फूलेश्वरी सिंह, प्रिया सिंह, संजीव वर्मा, अमोघ कश्यप, अमन गुप्ता, प्रशांत, मनोज प्रसाद, रवि गुप्ता, शानू कश्यप, प्रितेश दुबे, रविकांत उरांव, प्रियंका सिंह, सोलू सिंह तथा अमन कालड़ा सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर